election 2024: राजस्थान में BJP और कांग्रेस का गणित बिगाड़ सकती हैं मायावती!

नुपूर जारोली

14 Mar 2024 (अपडेटेड: Mar 14 2024 6:20 PM)

बहुजन समाजवादी पार्टी ने बुधवार को अलवर लोकसभा सीट (Loksabha election 2024) से चौधरी फजल हुसैन और श्रीगंगानगर लोकसभा सीट से देवकरण नायक को उम्मीदवार घोषित कर दिया है.

Google CTA

राजस्थान (Rajasthan news) में बहुजन समाज पार्टी (Bahujan samaj party) ने 2 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं. कांग्रेस (Rajasthan congress) और बीजेपी के बाद अब बसपा की बाकी सूची का इंतजार है.  अलवर और गंगानगर में प्रत्याशी उतारने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या बसपा  बीजेपी-कांग्रेस का खेल बिगाड़ दे?

Read more!

राजनैतिक विश्लेषक श्याम सुंदर शर्मा के मुताबिक बहुजन समाजवादी पार्टी ने बुधवार को अलवर लोकसभा सीट (Loksabha election 2024) से चौधरी फजल हुसैन और श्रीगंगानगर लोकसभा सीट से देवकरण नायक को उम्मीदवार घोषित कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा के राज से जनता परेशान हो चुकी है. दोनों ही पार्टियों के नेता जनता से सिर्फ झूठे वादे करते हैं. पिछले दो बार से 25 की 25 सीटें भाजपा जीत रही है. बावजूद इसके आम जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है. राजस्थान में बसपा लोकसभा चुनाव में अकेले सभी सीटों पर चुनाव लड़कर कई बड़े दलों के खेल बिगाड़ सकती है. खासकर उन सीटों पर जहां बसपा सोशल इंजीनियर करके जातीय समीकरण साधने का प्रयास कर रही है. जहां पर कांग्रेस और बीजेपी की सीधी लड़ाई है. ऐसे में कहा जा रहा है कि बसपा राजस्थान में इन 2 सीटों पर उम्मीदवार उतारने के बाद कई और सीटों पर प्रत्याशी उतार सकती है.