Loksabha Election: कांग्रेस की पहली सूची में राजस्थान से इन दिग्गज नेताओं का नाम सबसे आगे?

राजस्थान तक

10 Mar 2024 (अपडेटेड: Mar 11 2024 8:51 AM)

Loksabha Election: लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र कांग्रेस अब जल्द ही अपने चुनावी मोहरे से चुनावी बिसात बिछाने की तैयारी में है. ऐसे में कई चर्चित चेहरों की फेहरिस्त में ओसियां की शेरनी दिव्या मदेरणा का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है. 

Google CTA

Loksabha Election: लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र कांग्रेस अब जल्द ही अपने चुनावी मोहरे से चुनावी बिसात बिछाने की तैयारी में है. ऐसे में कई चर्चित चेहरों की फेहरिस्त में ओसियां की शेरनी दिव्या मदेरणा का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है. लगातार पाली से दिव्या मदेरणा की लड़ने की चर्चाएं तेज़ है. ओसियां से विधानसभा चुनाव हार चुकी दिव्या पाली से चुनाव लड़ सकती है. हालांकि जानकारी के मुताबिक इस सीट से संगीता बेनीवाल, बद्रीराम जाखड़ और सुनील चौधरी का नाम भी दावेदारों के तौर पर सामने आ रहा है.     

Read more!

बता दें कि साल 2023 के विधानसभा चुनाव में दिव्या मदेरणा ने ओसियां से चुनाव लड़ा था. हालांकि वह चुनाव हार गई. लेकिन उन्होंने विरोधियों को चुनावी भाषण में करारा जवाब देते हुए कहा था ‘मैं शेरनी की तरह चुनाव लडूंगी. राजनीति के किसान सूरमाओं की बेटी हूं. महिपाल मदेरणा की बेटी हूं. शेरों की बेटी शेरनिया ही होगी. शेरनी बहादुरी का प्रतीक होता है. 

दरअसल, कांग्रेस उम्मीदवारों की एक लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस लिस्ट में विधानसभा चुनाव लड़ चुके कई दिग्गजों के साथ ही कई युवाओं के नाम भी शामिल है. इस लिस्ट के मुताबिक अलवर लोकसभा सीट से भंवर जितेंद्र सिंह, डॉ. कर्ण सिंह यादव, ललित यादव और संदीप यादव के नाम पैनल में हैं.जबकि झालावाड़ बारां संसदीय सीट से रामनारायण मीणा और प्रमोद जैन भाया के नाम है. कोटा सीट से शांति धारीवाल, रामनारायण मीणा और अशोक चांदना पर विचार होने की बात कही गई है. 

उदयपुर सीट से दयाराम परमार, रघुवीर मीणा, तारा चंद मीणा और राम लाल मीणा के नाम हैं. जबकि बीकानेर सीट पर गोविंद राम मेघवाल और शिमला नायक, जोधपुर सीट से मानवेंद्र सिंह जसोल, महेंद्र विश्नोई के साथ ही पूर्व सीएम के बेटे वैभव गहलोत की चर्चा हैं. जबकि भरतपुर सीट से संजना जाटव और भजनलाल जाटव प्रमुख दावेदार हो सकते हैं. 

खास बात यह है कि वैभव गहलोत का नाम जालोर सीट से भी सामने आ रहा है. हालांकि दावेदारी के चलते ओम सिंह और रतन देवासी को भी मौका मिलने की संभावना जताई गई है. , सीकर सीट से महादेव सिंह खंडेला, कैप्टन अरविंद सिंह और सीताराम लांबा, नागौर सीट से हरेंद्र मिर्धा, मनीष मिर्धा और चेतन डूडी दावेदार हो सकते हैं. हालांकि नागौर सीट को लेकर कहा जा रहा है कि कांग्रेस आरएलपी के साथ गठबंधन भी कर सकती है.