गहलोत पर बरसने वाले ओवैसी से उनके मंत्री गुढ़ा की मुलाकात, राजस्थान में सियासी हलचल तेज़ !

• 11:31 AM • 03 Jul 2023

Minister Gudha’s meeting with Owaisi, who lashed out at Gehlot, political stir in Rajasthan

Google CTA

Read more!

ये गुढ़ा की माया है साहब, गुढ़ा कब किसके हो जाए, पता ही नहीं चलता। सोशल मीडिया पर जब से मंत्री राजेंद्र गुढ़ा और ओवैसी की फोटो तैर रही है, तब से लोग यही सवाल कर रहे हैं कि आखिर ये रिश्ता क्या कहलाता। गुढ़ा अब कौनसा सियासी समीकरण साधने निकल पड़े। खैर अब ये खुद गुढ़ा और ओवैसी ही जानते हैं कि ये कोई शिष्टाचार भेंट है या माजरा कुछ और है। अब लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि क्या पता इस बार गुढ़ा को बीएसपी के बजाय ओवैसी की पार्टी टिकट दे दे। तो कोई इसे मुस्लिम-राजपूत समीकरण बता रहा है। लोग तो इस मुलाकात को अकबर के जमाने तक ले गए। किसी ने इसे जोधा अखबर पार्ट 2 बताया तो कोई इसे बन्ना और काजी की जोड़ी कह रहा है। अब ये तो दुनिया है जनाब, कहने वाले की जबान थोड़ी पकड़ी जा सकती है। 

शायद गुढ़ा का जादू ही ऐसा है, जिससे मिलते हैं, वहीं तारीफ करने लग जाता है, याद कीजिए वो वक्त जब सीएम गहलोत गुढ़ा के बेटे के जन्मदिन वाले कार्यक्रम में पहुंचे थे। उस समय गहलोत ने मंच से गुढ़ा की खूब तारीफ की। इसके बाद वो समय भी आया जब गुढ़ा पायलट के पाले में जा पहुंचे। अब जब रविवार को ओवैसी जयपुर आए तो गुढ़ा साहब उनसे मिलने पहुंच गए। ओवैसी पर शायद गुढ़ा का जादू चढ़ ही गया, तब भी ओवैसी मंच से गुढ़ा की तारीफ करने लगे। इतना ही नहीं उन्होंने तो राजपूत समाज को सलामी भी दे डाली। 

This is Gudha’s illusion, sir, it is not known when Gudha will belong to whom. Ever since the photo of minister Rajendra Gudha and Owaisi is floating on social media, people are asking the same question, what is this relationship called? Gudha has now set out to solve which political equation. Well, now Gudha and Owaisi themselves know whether this is a courtesy call or the matter is something else. Now people are even saying that this time Owaisi’s party should give ticket to Gudha instead of BSP. So someone is calling it a Muslim-Rajput equation. People took this meeting till the time of Akbar. Some called it Jodha Akhbar Part 2, while some called it a pairing of Banna and Qazi. Now this is the world, sir, the tongue of the speaker can be caught a little.

Perhaps Gudha’s magic is such that he starts praising whomever he meets, remember the time when CM Gehlot reached the birthday function of Gudha’s son. At that time, Gehlot praised Gudha a lot from the stage. After this, the time also came when Gudha reached the pilot’s side. Now when Owaisi came to Jaipur on Sunday, Gudha Saheb went to meet him. Owaisi may have been under Gudha’s spell, even then Owaisi started praising Gudha from the stage. Not only this, he even saluted the Rajput community.