मंत्री हेमाराम ने जमकर की सीएम गहलोत के कार्यों की तारीफ, पायलट के सवाल पर यूं बचते दिखे मंत्री

राजस्थान तक

31 Mar 2023 (अपडेटेड: Jul 14 2023 6:41 AM)

Jaisalmer: ‘Hemaram said – I hope justice will be done to the pilot’!

Google CTA

Read more!

बाड़मेर के गुढ़ामलानी से कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और राजस्थान सरकार में मंत्री हेमाराम चौधरी से हमारे जैसलमेर संवाददाता विमल भाटिया ने खास बातचीत की, हेमाराम ने गहलोत सरकार की योजनाओं का जमकर बखान किया, उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार के विधानसभा के चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी ही सबसे अच्छा प्रदर्शन करेगी और सरकार रिपीट करेगी। अशोक गहलोत और सचिन पायलट के झगड़े पर हेमाराम बोलने से बचते दिखे, उन्होंने कहा कि पायलट को लेकर क्या फैसला करना है, उन्हें कौन सी जिम्मेदारी सौंपनी है, ये आलाकमान तय करेगा। राहुल गांधी की सांसदी जाने को लेकर भी मंत्री हेमाराम ने अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि आज देश का हर कांग्रेस कार्यकर्ता अपने नेता राहुल गांधी के लिए डटकर खड़ा है, मोदी सरकार ने जो कुछ भी राहुल गांधी के साथ किय़ा है, जनता जल्द ही बीजेपी को उसका खामियाजा भी भुगतने पर मजबूर कर देगी।

Jaisalmer: ‘Hemaram said – I hope justice will be done to the pilot’!