ADVERTISEMENT
प्रदेश कांग्रेस में गहलोत और पायलट के झगड़े में अब कांग्रेस के कई नेता तड़का लगा रहे हैं। उठापटक और आरोप-प्रत्यारोप का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा, कोटा के पीपल्दा से कांग्रेस के विधायक ही सरकार के मंत्रियों और विधायकों पर करप्शन में डूबे होने का आरोप मढ़ रहे हैं। राजस्थान तक से खास बातचीत में पीपल्दा विधायक राम नारायण मीणा ने अपनी ही सरकार के मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगाए। रामनारायण मीणा ने कहा कि मंत्री चोटी से लेकर पैर के अंगूठे तक भ्रष्टाचार में रंगे हुए हैं। सीएम की क्या मजबूरी या कमजोरी है कि इन्हें नहीं हटा पा रहे। रामनारायण मीणा ने कहा कि पद का दुरुपयोग करने वाले मंत्री बीजेपी वालों का साथ दे रहे हैं, ऐसे में कांग्रेस का कमज़ोर होना लाजिमी है।
MLA Ram Narayan Exclusive Interview
ADVERTISEMENT

