Video: सरकार में मंत्री बनेंगे रविंद्रसिंह भाटी और डॉ. प्रियंका चौधरी! लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का नया गेम प्लान?

निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी और प्रियंका चौधरी के बीजेपी ज्वॉइन करने की चर्चाएं तेज हो गई है. इस कयास के पीछे बड़ी वजह है.

राजस्थान तक

follow google news

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी कांग्रेस में बड़ी सेंधमारी करने की कोशिश में जुटी है. राजस्थान में महेंद्रसिंह मालवीय ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. अब निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी और प्रियंका चौधरी के बीजेपी ज्वॉइन करने की चर्चाएं तेज हो गई है. कयास इस बात को लेकर भी लगाए जा रहे हैं कि दोनों ही विधायक को सरकार में शामिल होने का मौका मिल सकता है.

Read more!

इसके पीछे वजह यह है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जब एकदिवसीय बाड़मेर दौरे पर पहुंचे तो बीजेपी से बगावत कर चुके ये दोनों विधायक भी साथ नजर आए. मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार बाड़मेर दौरे पर रहे सीएम का रविंद्र सिंह भाटी और डॉ. प्रियंका चौधरी ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत भी किया. जिसके बाद चर्चा जोरों पर होने लगी कि दोनों निर्दलीय अब बीजेपी के करीब आ रहे हैं. 

 

 

 

    follow google news