देश में आम चुनाव के बाद 18वीं लोकसभा के पहले सत्र (18th Parliament Session) के दूसरे दिन राजस्थान (rajasthan news) के 21 सांसदों ने शपथ ली. इस दौरान सदन और सदन से बाहर राजस्थान की संस्कृति की झलक भी दिखी. बांसवाड़ा के सांसद राजकुमार रोत (MP rajkumar rot) सजे-धजे ऊंट पर सवार संसद भवन पहुंच गए. हालांकि उन्हें पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया.
ADVERTISEMENT
भारतीय आदिवासी पार्टी से बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत संसद में ऊंट की सवारी करते हुए जाना चाह रहे थे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने राजकुमार रोत को रोक दिया. आजतक से बातचीत में उन्होंने कहा कि हम ऊंट से इसलिए जाना चाहते हैं जिससे हम देश को राजस्थान के कल्चर को दिखा सकें.
राजकुमार रोत आदिवासी वेशभूषा में पहली बार संसद पहुंचे और ईश्वर की शपथ लेने की बजाय संविधान, प्रकृति, पूर्वजों और सत्यनिष्ठा की शपथ ली. इसके इसके बाद उन्होंने भील प्रदेश के समर्थन में नारे में लगाए.
राजकुमार रोत ने अपने नॉमिनेशन के लिए भी ऊंट पर सवार होकर पहुंचे थे. चुनाव प्रचार में भी वे ऊंट पर ही नजर आए थे. राजकुमार रोत ने कांग्रेस से बीजेपी में गए महेंद्रजीत सिंह मालवीया को 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से पराजित किया था.
ADVERTISEMENT

