‘गहलोत का जादू नहीं, राजस्थान में योगी का बुलडोजर चलेगा’! – T Raja Singh

23 May 2023 (अपडेटेड: Jul 14 2023 11:19 AM)

‘No magic of Gehlot, Yogi’s bulldozer will work in Rajasthan’! T Raja Singh

Google CTA

Read more!

महाराणा प्रताप जयंती पर यहां भव्य शौर्य वाहन रैली और स्वाभिमान सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान पूरा शहर भगवामय हो गया. हैदराबाद के विधायक राजा सिंह भी इस रैली में शामिल हुए.इस दौरान युवाओं में उनके साथ सेल्फी लेने का क्रेज जमकर दिखाई दिया. स्वाभिमान सभा में राजा ने कहा की वर्तमान में लव जिहाद और आतंकी संगठनों को रोकने के लिए धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए हर युवा को महाराणा प्रताप बनने की आवश्यकता है. जब तक देश में ऐसे आतंकवादी संगठन रहेंगे तब तक राष्ट्र आगे नहीं बढ़ सकता.उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप के समय भी देश के गद्दारों ने जयचंद बनते हुए धर्म को नुकसान पहुंचाने का काम किया था. अभी भी कुछ जयचंद इसी तरह का काम कर रहे हैं. इन लोगों को सबक सिखाने की आवश्यकता है. यह कार्य धर्म की रक्षा और राष्ट्र की रक्षा करने वाला युवा ही कर सकता है.

‘No magic of Gehlot, Yogi’s bulldozer will work in Rajasthan’! T Raja Singh