ADVERTISEMENT
ये गुस्सा है विधायक साहब के बिगड़े बोल पर । ये गुस्सा है विधायक साहब के असंवेंदनहीनता पर, ये गुस्सा है मौत पर बिगड़े बोल पर। जी हैं कांग्रेस विधायक महादेव सिंह खंडेला साहब की सीकर में हुई बच्चे की मौत पर ऐसी ज़ुबान फिसलती है की कह डालते हैं दूसरी जगह भी तो हादसे होते हैं , मौत होती है। बस फिर क्या था बीजेपी और आम आदमी पार्टी का ऐसा गुस्सी फूटा की विधायक साहब के पुतले जलाकर मुर्दाबाद के नारे लगा डाले। विरोध जताया और कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की l
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार जोशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के जिम्मेदार विधायक सत्ता के मद में चूर है और बार-बार विवादित बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा शांति धारीवाल ने विधानसभा में बलात्कार की घटनाओं को लेकर कहा यह मर्दों का प्रदेश है। वही पीसीसी चीफ डोटासरा ने आरएसएस को लेकर भी विवादित बयान दिया। कांग्रेस के नेता यह बयान सत्ता के मद में चूर होकर दे रहे हैं। जिसका जवाब जनता आगामी विधानसभा चुनाव में इनको देगी। ऐसे बयान की भाजपा निंदा करती है।
आप जिला यूथ विंग के अध्यक्ष मुकेश ने कहा कि जिस तरीके का बयान युवराज मीणा की मौत पर विधायक महादेव सिंह ने दिया है वह उनकी तुच्छ सोच को दर्शाता है। आम आदमी पार्टी विधायक से यह पूछना चाहती है कि युवराज मीणा की जगह यदि उनके परिवार के बालक होते तो क्या वह इस तरह का बयान देते। गहलोत सरकार के मंत्री, विधायक, आयोग के अध्यक्ष सत्ता के नशे में चूर है उनको आमजन से कोई सरोकार नहीं है और इनको आमजन के जीवन का कोई मूल्य नहीं है।
This is anger on the bad words of the MLA. This is anger on the insensitivity of the MLA, this is anger on the bad words on death. Yes, on the death of Congress MLA Mahadev Singh Khandela Saheb’s child in Sikar, the tongue slips in such a way that they say that accidents and deaths happen in other places too. What was it then that the BJP and the Aam Aadmi Party got so angry that they burnt the effigies of the MLA and raised slogans of Murdabad. Expressed protest and shouted slogans against the Congress government.
District Vice President of BJP, Rajkumar Joshi said that the responsible MLAs of the Congress government are obsessed with power and are giving controversial statements again and again. He said that Shanti Dhariwal said about the incidents of rape in the assembly, this is the state of men. The same PCC Chief Dotasara also gave a controversial statement regarding the RSS. Congress leaders are giving this statement in a fit of power. To which the public will answer them in the upcoming assembly elections. BJP condemns such statement.
AAP District Youth Wing President Mukesh said that the manner in which the statement given by MLA Mahadev Singh on the death of Yuvraj Meena shows his petty thinking. The Aam Aadmi Party wants to ask the MLA that if Yuvraj Meena had a child from his family, would he have given such a statement. Gehlot government’s minister, MLA, chairman of the commission are intoxicated with power, they have no concern with the common man and they have no value for the life of the common man.
ADVERTISEMENT

