पाली विधायक की धमकी! बोले- "मैंने तुम्हारे वीडियो वायरल कर दिए तो मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगे.."

राजस्थान तक

12 Aug 2024 (अपडेटेड: Aug 12 2024 10:07 AM)

भारी बारिश के चलते पाली के कई हिस्से डूबे नजर आ रहे हैं. शहर की पॉश इलाकों में सड़कों पर जलभराव की ऐसी स्थिति है कि कॉलोनियां टापू बन गई हैं. भयंकर बारिश के कारण हजारों लोग अपने घरों में बीतें कई दिनों से बंद है. इसी बीच पाली विधायक भीमराज भाटी का एक वीडियो वायरल हो रहा है.

Google CTA

भारी बारिश के चलते पाली के कई हिस्से डूबे नजर आ रहे हैं. शहर की पॉश इलाकों में सड़कों पर जलभराव की ऐसी स्थिति है कि कॉलोनियां टापू बन गई हैं. भयंकर बारिश के कारण हजारों लोग अपने घरों में बीतें कई दिनों से बंद है. इसी बीच पाली विधायक भीमराज भाटी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिस पर विधायक को गुस्सा आ गया और उन्होंने रिएक्शन भी दे डाला. 

Read more!

विधायक बाढ़ का दौरे कर रहे थे और इसी दौरान जूते गीले होने का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जब वीडियो वायरल हुआ तो विधायक ने भी वीडियो जारी कर कह दिया कि "मैंने तुम्हारे वीडियो वायरल कर दिए तो मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगे."

दरअसल, पाली के कांग्रेस विधायक बीतें शनिवार 10 अगस्त को बारिश के बाद बिगड़े हालात का जायजा लेने पहुंचे. विधायक सुंदर नगर विस्तार इलाके में पहुंचे थे. इस इलाके में घरों के आसपास पानी भरा हुआ था. एक जगह जाकर विधायक रुक गए तभी एक महिला उनको अपने साथ चलने के लिए जिद करने लगी. इसके पीछे वजह यह थी कि महिला के घर के आसपास कई दिन से पानी भरा था और महिला उस हालात से विधायक को रूबरू कराना चाहती थी.

विधायक से महिला करने लगी ये जिद!

लेकिन इस दौरान विधायक भाटी असमंजस में थे कि आखि़र करें तो करें क्या? जब वो महिला MLA भीमराज भाटी से कहने लगी "कई दिनों से उन्हें पानी से होकर रोजाना आना-जाना पड़ रहा है. सर पैर पड़ती हूं और इधर से चलो एक बार. हम कैसे आते हैं, आप भी चलो एक बार." भीमराज भाटी इस पर संकोच करने लगे और उन्हें परेशान होता देख महिला उनसे कहने लगी कि एक बार आप इस रास्ते पर चलिए.