Rajasthan: बीजेपी का 'मिशन-25' होगा फेल? फलोदी के सट्टा बाजार में बड़ा उलटफेर, सामने आया ताजा अपडेट

राजस्थान तक

22 May 2024 (अपडेटेड: May 22 2024 1:48 PM)

Phalodi Satta Bazar: राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटों पर मतदान हो चुका है. अब लोगों को 4 जून को आने वाले नतीजों का इंतजार है. कांग्रेस-बीजेपी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही है. लेकिन हकीकत क्या रहेगी ये तो 4 जून को ही पता चलेगी. बीजेपी इस चुनाव में 25 सीटें जीतकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहती है तो कांग्रेस हार की हैट्रिक को तोड़ना चाहती है.

Google CTA

Phalodi Satta Bazar: राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटों पर मतदान हो चुका है. अब लोगों को 4 जून को आने वाले नतीजों का इंतजार है. कांग्रेस-बीजेपी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही है. लेकिन हकीकत क्या रहेगी ये तो 4 जून को ही पता चलेगी. बीजेपी इस चुनाव में 25 सीटें जीतकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहती है तो कांग्रेस हार की हैट्रिक को तोड़ना चाहती है. पिछले दो चुनावों के मुकाबले इस चुनाव में कांग्रेस मजबूत नजर आ रही है. कांग्रेस ने इस बार राजस्थान में तीन पार्टियों के साथ गठबंधन किया है. जिन पर उन पार्टियों के कैंडिडेट बीजेपी को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं. अब हर कोई यह जानना चाहता है कि बीजेपी राजस्थान में कितनी सीटें जीत रही हैं. इस बारे में फलोदी का सट्टा बाजार भी अपने आंकड़ों में बदलाव कर रहा है. 

Read more!

फलोदी का सट्टा बाजार कितनी सीटें दे रहा

जैसे-जैसे नतीजे का दिन पास आ रहा है वैसे-वैसे फलोदी के सट्टा में भी हलचल बढ़ गई है. चुनाव से पहले जहां बीजेपी को 22-23 सीटें मिलती दिख रही थी वहीं चुनाव के बाद यह घटकर 17-18 सीटों तक आ गई. फलोदी के सट्टा बाजार में अब सीटों में बदलाव देखने को मिल रहा है. सट्टा बाजार जहां भाजपा को 17 सीटें दे रहा था अब वह सीटें बढ़कर 19 तक आ गई है. ऐसे में लगातार बीजेपी की सीटों में बढ़त दिखाई दे रही है.