मंत्री शांति धारीवाल पर भड़के प्रताप सिंह, धारीवाल ने जयपुर को पिछड़ा बताया था!

राजस्थान तक

• 11:13 AM • 23 Jun 2023

Pratap Singh furious at Minister Shanti Dhariwal, Dhariwal had called Jaipur backward!

Google CTA

Read more!

चुनावी साल में जब साथ मिलकर काम करना चाहिए था, तब कांग्रेस के नेता एक दूसरे की टांग खींचने में लगे हैं। उदय़पुर पहुंचे मंत्री शांति धारीवाल ने जब भाषण देना शुरू किया तो स्मार्ट सिटी की रेस में जयपुर के सबसे पिछड़ा बता डाला, और तो और बिना किसी का नाम लिए ही ये तक कह दिया कि जयपुर से छह-छह विधायक हैं तीन-तीन मंत्री हैं आपस में एक दूसरे की टांग खींचते रहते हैं जिसकी वजह से ही जयपुर स्मार्ट सिटी की रेस में सबसे पीछे पहुंच चुका है। स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के इस आरोप के बाद मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास काफी गुस्से में हैं। खाचरिवास ने अब धारीवाल को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है उनसे पूछा है कि ज्ञान की गंगा बहने वाले शांति धारीवाल जी बताएं कि वो खुद जयपुर में कितनी मीटिंग्स में शामिल हुए हैं। प्रताप सिंह खाचरियावास धारीवाल के आरोपों पर आग बबूला नजर आए। खाचरियावास ने तो ये तक कह दिय़ा कि धारीवाल जी के बयान से तो ऐसा लगता है कि जयपुर को लेकर उनकी नीयत में ही खोट है।अब सोचिए चुनावी साल में जब कांग्रेस के नेताओं और मंत्रियों को एक होकर बीजेपी को घेरना चाहिए था, तब ऐसे वक्त में भी मंत्री आपस में ही एक दूसरे की टांग खिंचाई कर रहे हैं। अब दिल्ली वाले इसमें क्या कर सकते हैं जब अपने लोग ही नाव डुबोने पर आमादा हों तो फिर तूफान की जरुरत ही नहीं पड़ेगी।

Pratap Singh furious at Minister Shanti Dhariwal, Dhariwal had called Jaipur backward!