अजमेर की पुष्कर घाटी में चलती बाइक पर स्टंट, कपल का वीडियो वायरल

न्यूज तक डेस्क

• 09:16 AM • 09 Aug 2026

अजमेर की पुष्कर घाटी में चलती बाइक पर कपल का खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सामने आया है. युवक बिना हेलमेट तेज रफ्तार में बाइक चला रहा है और युवती टंकी पर उल्टी बैठी है. पुलिस बाइक के नंबर 'RJ-01' के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

Google CTA

अजमेर की पुष्कर घाटी में एक कपल की जानलेवा लापरवाही का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक खतरनाक तरीके से बाइक चलाता नजर आ रहा है. वहीं, एक युवती बाइक की Fuel Tank (टंकी) पर उल्टी दिशा में बैठकर युवक को गले लगाए हुए है.

Read more!

यह पूरी घटना रात के समय की बताई जा रही है. पुष्कर घाटी का रास्ता बेहद घुमावदार और जोखिम भरा है. वीडियो में दिख रहा है कि युवक और युवती दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना है. तेज रफ्तार और घुमावदार मोड़ पर इस तरह की लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी.

पीछे चल रही एक कार में सवार लोगों ने इस स्टंट का वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर वायरल है. 22 सेकंड के इस वीडियो में बाइक की नंबर प्लेट पर 'RJ-01' लिखा दिख रहा है, जिससे साफ है कि बाइक अजमेर आरटीओ में रजिस्टर्ड है.

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है. लोग ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. फिलहाल अजमेर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस गाड़ी के नंबर के आधार पर मामले की जांच कर रही है और कपल की पहचान में जुट गई है.