Pushkar: ”कांग्रेस का सफाया करने आया हूं”- CP Joshi

राजस्थान तक

21 Apr 2023 (अपडेटेड: Jul 14 2023 10:50 AM)

Pushkar: “I have come to destroy the Congress” – CP Joshi

Google CTA

Read more!

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी पुष्कर पहुंचे। जोशी ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि इस बार अशोक गहलोत का कार्यकाल उसका आखिरी सीएम के कार्यकाल के तौर पर जाना जाएगा, उन्होंने कहा कि ये अशोक गहलोत की अंतिम सरकार है। जोशी ने कहा कि आज प्रदेश का युवा, बेरोजगार और महिलाएं हर वर्ग सरकार से आजिज आ चुका है। हर ओर अराजकता है, कांग्रेस के राज में कोई सुरक्षित नहीं है उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत की सरकार तुष्टीकरण की राजनीति करती है, क्यों कि कांग्रेस सरकार को राम के नाम से पहहेज है, हिन्दुओं के त्यौहारों और धार्मिक झांकियों में डीजे बजाने की पाबंदी है जब कि एक धर्म विशेष के लोगों को सबकुछ करने की खुली छूट दी जा रही है। जोशी ने गहलोत सरकार पर पर अपनी पूरी भड़ास निकाल डाली।

Pushkar: “I have come to destroy the Congress” – CP Joshi