Video: जयपुर में बारिश से जलमग्न हुई सड़कें, पानी में डूबने लगी कारें, रेस्क्यू टीमें अलर्ट पर

विशाल शर्मा

03 Jul 2024 (अपडेटेड: Jul 3 2024 9:06 PM)

राजधानी जयपुर में बुधवार देर शाम जोरदार बारिश (Rain in Jaipur) हुई जिससे सड़कें जलमग्न हो गई और कारें पानी में डूबने लगीं.

Google CTA

जयपुर (Rain in Jaipur) में बुधवार देर शाम तेज हवा के साथ जमकर बारिश हुई. शहर के राजापार्क, चांदपोल, टोंक रोड, मुरलीपुरा सहित कई इलाकों में बारिश के चलते जलभराव हो गया. इससे लोगों को वाहन निकालने में काफी परेशानी हुई. शहर की कई कच्ची बस्तियों में घुटनों तक पानी भर गया जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. भारी बरसात को देखते हुए सिविल डिफेंस की रेस्क्यू टीम (Rescue Team On Alert) को अलर्ट मोड पर रखा गया है.

Read more!

जयपुर (Jaipur Weather News) में सीकर रोड पर भवानी निकेतन कॉलेज के सामने तेज बारिश से इतना पानी भर गया कि उसमें सड़क पर खड़ी गाड़ियां डूबने लगीं. वहीं लालकोठी सब्जी मंडी के पास भी सड़क पर पानी भर गया जिससे लोगों का वहां से गुजरना मुश्किल हो गया.

जयपुर जंक्शन पर पटरियां पानी में डूबीं

भारी बरसात का कहर जयपुर जंक्शन (Jaipur Junction) पर भी देखने को मिला. यहां पर पटरियां पानी में डूब गईं. इतना ही नहीं, कुछ देर के लिए तो पटरियां नजर आनी ही बंद हो गई थी. इधर, मालवीय नगर अंडरपास में भी डेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया. इस दौरान अंडरपास से गुजर रहा एक टेम्पो पानी में फंस गया जिसके बाद उसमें बैठी सवारियां टेम्पो की छत पर चढ़ गईं.

मोबाइल पर बात कर रही युवती पर गिरी बिजली

जयपुर के अलावा बहरोड़ में भी जमकर बारिश हुई. इस दौरान टिन शेड के नीचे मोबाइल पर बात कर रही युवती पर बिजली गिर गई. इस हादसे में युवती बुरी तरह झुलस गई है. बिजली गिरने के बाद युवती के कान से खून बहने लगा और चेहरा झुलस गया. युवती के परिजन उसे बहरोड़ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे अलवर के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया.