Video बेमौसम की मार, खेत बने श्मशान, किसान कर रहा त्राहिमाम

राजस्थान तक

28 Mar 2023 (अपडेटेड: Jul 14 2023 6:39 AM)

Rains and Hail Destroy Standing and Harvested Crops in Rajasthan

Google CTA

Read more!

बेमौसम की बारिश किसानों की फसलों पर तेजाब बनकर बरस पड़ी, आसमान से आए ओलों ने किसानों के अरमानों को चकनाचूर कर दिया। यदि फसल खराब के आंकड़ों की बात करें तो जनवरी से अब तक पाला, शीतलहर, ओलावृष्टि और बरसात से फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। विधानसभा में आपदा राहत मंत्री गोविंदराम मेघवाल भी सरकार की तरफ से अपना पक्ष रख चुके हैं। विधानसभा में उन्होंने बताया कि 103 लाख हेक्टेयर की तुलना में इस बार रबी में 109.55 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई।शीतलहर से जनवरी में 10 जिलों में 33% फसलें खराब हुईं। दौसा, गंगानगर, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, नागौर, अलवर, भरतपुर सहित 10 जिलों की 61 तहसील के 5038 गांवों में 20.85 लाख किसान प्रभावित हुए हैं। ओलावृष्टि से कोटा और उदयपुर के 18 हजार से ज्यादा किसान प्रभावित हुए हैं। 19 जिलों में कोई नुकसान नहीं हुआ। 5 और 6 मार्च को हुई ओलावृष्टि की गिरदावरी करवाई है। कोटा में 6 तहसील के 69 गांवों में 8293 किसान प्रभावित हुए हैं। लेकिन पिछले सप्ताह हुई बारिश से भी किसानों को काफी नुकसान हुआ है। इस मामले में सरकार सरकार की ओर से गिरदावरी का काम शुरु नहीं हो पाया है। जिसके चलते किसानों के नुकसान का सही आंकलन नहीं हो पाया है। 

Rains and Hail Destroy Standing and Harvested Crops in Rajasthan