भजनलाल सरकार में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा राहुल गांधी का न्याय यात्रा पर खुलकर बोले. किरोड़ी मीणा ने कहा कि राहुल गांधी पहले भी (भारत जोड़ो यात्रा के दौरान) दौसा में होकर निकले थे. तब हमने आमजन की परेशानी के बारे में उन्हें बताया था. उन्होंने हमारी बात नहीं सुनी. जनता ने उन्हें इसका जवाब दे दिया है. कांग्रेस ने देशवासियों के साथ 60 साल तक अन्याय किया है, लेकिन अब राहुल गांधी देश में न्याय यात्रा निकाल रहे हैं. उनकी न्याय यात्रा निकलना सिर्फ ढकोसला है. अब जनता उनकी सुनने वाली नहीं है.
ADVERTISEMENT
गौरतलब है कि किरोड़ी लाल मीणा गुरुवार को दौसा जिला मुख्यालय पर स्थित बालिका निशुल्क छात्रावास का शिलान्यास करने के लिए दौसा पहुंचे. इस दौरान वे मीडिया से रूबरू हुए.
ADVERTISEMENT

