Rajasthan Politics: विधानसभा सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष का माइक कर दिया बंद? सियासत गरमाई!

राजस्थान तक

03 Jul 2024 (अपडेटेड: Jul 3 2024 3:32 PM)

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र शुरू होते ही स्थगित हो गया. आरोप है कि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का माइक बंद करके उन्हें जनता की आवाज उठाने से रोका गया.

Google CTA

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र शुरू होते ही स्थगित हो गया. सदन की कार्रवाई शुरू होने के साथ ही कांग्रेस के विधायकों ने नारेबाजी की. नाराजगी इस बात को लेकर थी कि बिना राज्यपाल के अभिभाषण के सत्र की शुरुआत की गई. वहीं, कांग्रेस में लोकसभा के बाद अब विधानसभा (Assembly session) में भी माइक बंद करने का आरोप लगा. 

Read more!

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज़ दबाना शर्मनाक है! लोकसभा और राज्य सभा के बाद विधानसभा में माइक बंद किया जा रहा है. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का माइक बंद करके उन्हें जनता की आवाज उठाने से रोका गया.

 

इधर, जूली ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा "अध्यक्ष जी, लोकसभा में माइक बंद कर देते हैं और यहां मेरा भी माइक बंद कर रहे हैं. क्या यही भाजपा का लोकतत्र है ? क्या आमजन की आवाज़ उठाना अपराध है ? क्या दलित पिछड़ो की पैरवी करना गलत है ? सदन की यें परंपरा गैरलोकतांत्रिक है."