अब आलाकमान जो कहेगा, पायलट पर वही बोलेंगे अशोक गहलोत!

राजस्थान तक

12 Apr 2023 (अपडेटेड: Jul 14 2023 6:55 AM)

Rajasthan CM Gehlot disregards Pilot’s protest amid ongoing feud

Google CTA

Read more!

महंगाई राहत कैंप, महंगाई राहत कैंप…पायलट के अनशन के बाद सीएम गहलोत ने पहली बार प्रेंस कॉन्फ्रेस रखी। पायलट से जुड़े हर सवाल का सीएम गहलोत ने एक ही जवाब दिया महंगाई राहत कैंप। ऐसा लग रहा था मानो अब सीएम गहलोत पायलट पर वहीं बोलेंगे जो आलाकमान कहेगा। शायद आलाकमान ने कहा कि पायलट पर अभी कुछ नहीं बोलना है इसलिए ही शायद सीएम साहब पायलट के मुद्दे पर गोलमोल जवाब देते दिखे। सिर्फ अपने काम का ही बखान करते दिखे। लेकिन शायद सीएम साहब पायलट के प्रहार से घबराए हुए थे तभी तो पायलट से संबंधित सवाल सीएम साहब को समझ ही नहीं आ रहे थे, बार-बार मीडियाकर्मियों को अपने सवाल दोहराने के लिए कह रहे थे। इतना ही नहीं जब लगा कि अब पायलट वाला मामला बढ़ गया है, रिपोर्टस लगातार भ्रष्टाचार पर कार्रवाई को लेकर सवाल कर रहे थे तो सीएम साहब ने एक रिपोर्टर का सवाल ही अनसुना कर दिया। रिपोर्टर सवाल पूछती रही लेकिन सीएम साहब चले गए। 

Rajasthan CM Gehlot disregards Pilot’s protest amid ongoing feud