घर के दरवाजे पर एक दस्तक होती है, लड़की आवाज़ सुनते ही दरवाजा खोलने के लिए आगे बढ़ती है. लड़की के पिता भी घर में ही थे, लेकिन वो गहरी नींद में सो रहे थे. लड़की ने जैसे ही दरवाज़ा खोला तो सामने उसने जो देखा, उसके बाद तो उसके मुंह से आवाज़ ही नहीं निकल पाई. घटना राजस्थान के सिरोही (Sirohi Crime News) जिले की है, जहां के शिवगंज तहसील के पालड़ी एम थाना इलाके में एक ऐसी वारदात हुई है, जिसने पुलिस प्रशासन को भी हिलाकर रख दिया है.
ADVERTISEMENT
इस मामले की तह तक जाने पर हमें पता लगा कि दो बदमाशों ने सोलह साल की एक लड़की को उसके घर से ही अगवा (Kidnapping in Rajasthan) कर लिया. बेखौफ आरोपी लड़की के घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया. लड़की ने जैसे ही दरवाजा खोलो तो दोनों आरोपियों ने उसका मुंह बंद कर उसे दबोच लिया और एक कार में लेकर फरार हो गए.
आरोपियों ने लड़की के कपड़े भी फाड़े
कार के शीशे बंद होने की वजह से लड़की के चिल्लाने की आवाज भी बाहर नहीं आ सकी. आरोपियों ने कार में लड़की के कपड़े भी फाड़ दिए और चलती कार में उसके साथ ढाई घंटे तक गैंगरेप किया. फिर रात को एक बजे आरोपी गांव के बाहर उसे सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गए. घटना के बाद लड़की रोते हुए घर पहुंची और कमरे में जाकर चुपचाप सो गई.
ADVERTISEMENT
