Rajasthan Politics: राजस्थान से किसे मिलगी राज्यसभा सीट? उपचुनाव से पहले किस नेता की चमकेगी किस्मत

राजस्थान तक

09 Aug 2024 (अपडेटेड: Aug 9 2024 2:34 PM)

Rajasthan Politics: राजस्थान में जहां विधानसभा की 6 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, वहीं राज्यसभा की खाली हुई एक सीट पर भी उपचुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है. राज्यसभा की ये सीट कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल के इस्तीफे के बाद खाली हुई हैं,

Google CTA

Rajasthan Politics: राजस्थान में जहां विधानसभा की 6 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, वहीं राज्यसभा की खाली हुई एक सीट पर भी उपचुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है. राज्यसभा की ये सीट कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल के इस्तीफे के बाद खाली हुई हैं, वेणुगोपाल ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद ये सीट छोड़ी थी, अब चुनाव आयोग ने इस सीट पर उपचुनाव को लेकर तारीख का ऐलान कर दिया है. 

Read more!

चुनाव आयोग के मुताबिक, 14 अगस्त को नोटिफिकेशन के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी. नामांकन फॉर्म 21 अगस्त तक भरे जा सकेंगे, वहीं 22 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 27 अगस्त तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे.  3 सितंबर को सुबह 9 से 4 बजे तक वोटिंग का वक्त तय किया गया है. 

राजस्थान में कांग्रेस-बीजेपी के मौजूदा संख्या बल को देखते हुए इस सीट पर बीजेपी की जीत लगभग तय मानी जा रही है, क्योंकि जीत के लिए 99 विधायकों के वोट चाहिए लेकिन कांग्रेस के पास महज 66 विधायक ही हैं, अगर कांग्रेस ने उम्मीदवार नहीं उतारा तो बीजेपी उम्मीदवार का निर्विरोध भी निर्वाचित हो सकता है. 

राजस्थान में राज्यसभा की कुल 10 सीटें हैं जिनमें से 5 कांग्रेस और 4 सीटें बीजेपी के पास हैं. बीजेपी की ओर से राजस्थान में राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, घनश्याम तिवाड़ी, चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ हैं जबकि राजस्थान में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी, नीरज डांगी, रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद कुमार हैं, ऐसे में खाली हुई सीट भी बीजेपी के खाते में ही जाती दिख रही है, जिसके बाद कांग्रेस और बीजेपी दोनों के पास राज्यसभा की पांच-पाच सीटें हो जाएंगी.