राजस्थान की चूरू लोकसभा सीट से सांसद राहुल कस्वां के सदन में भाषण देते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर यूजर्स लिख रहे हैं कि बीजेपी ने टिकट काटा तो अब कांग्रेस से संसद पहुंचकर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है. कई यूजर्स इसे बीजेपी के दिग्गज नेता राजेंद्र राठौड़ से लड़ाई का नतीजा भी बता रहे हैं, जिसका नुकसान बीजेपी को हुआ था.
ADVERTISEMENT
दरअसल, चूरू लोकसभा सीट पर जब टिकट की बारी आई तो बीजेपी ने अपने मौजूदा सांसद कस्वां का टिकट काट दिया था. जिसके बाद राहुल कस्वां ने बीजेपी से बगावत कर काग्रेस से चुनाव लड़ा और बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र झाझरिया को शिकस्त दी थी. इसके बाद जब कस्वां ने जीत पर बात की तो उन्होंने लगातार राजेंद्र राठौड़ को घेरा और उन्हें टिकट कटने के लिए जिम्मेदार ठहराया. जबकि राठौड़ भी कभी पलटवार करने से नहीं चूक रहे हैं.
बहरहाल, लगातार तीसरी बार सत्ता में आ चुकी मोदी सरकार की नीतियों पर वह जमकर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं. चाहे वह पेपर लीक का मामला हो या सरकार की सांसद आदर्श ग्राम योजना. इससे पहले भी जब बजट पर बोलने का मौका आया तो उन्होंने राजस्थान सरकार के बजट को निराशाजनक बताया था.
उन्होंने पेपर लीक के मुद्दे पर कहा था कि नीट जैसी परीक्षा में सम्मिलित लगभग 24 लाख 6 हजार 79 छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में लाकर खड़ा कर दिया गया. उनका कहना था कि आज सरकार हर क्षेत्र में पारदर्शिता की बात कर रही है, जबकि देश में शिक्षा व स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण स्तम्भ ही कमजोर होते जा रहे हैं तो विकसित भारत के स्वप्न को कैसे साकार कर पायेंगे?
यहां पढ़िए कांग्रेस से सांसद बनने के बाद Exclusive Interview, जब राहुल कस्वां ने राजेंद्र राठौड़ पर तंज कसते हुए कहा था- मैंने जीतकर मिटाई उनकी खाज
ADVERTISEMENT

