ADVERTISEMENT
मैं प्रभारी हूं तो मैं ही गहलोत पायलट मामले का समाधान करुंगा । जी हां ये कहना है राजस्थान के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा का। राजस्थान में चल रही सियासी उठापठक के बीच रंधावा के तेवर कभी नरम है तो कभी गरम है। जानकारी के मुताबिक जैसे ही सचिन पायलट मामले के समाधान की बात पर एम पी के पूर्व सीएम के दखल की बात पूछी जाती है तो रंधावा कहते हैं की मैं प्रभारी हूं तो मैं ही समाधान करुंगा। कमलनाथ की मुझे कोई जानकारी नहीं है। कमलनाथ का कोई लेटर हो तो दिखाइए। तो वहीं गहलोत पायलट के फेस वॉर की जंग के बीच सियासी गलियारों में ये सवाल चर्चाएं भी चल रही है की क्या सचिन पायलट के पक्ष में फैसला नहीं आता है तो क्या सचिन पायलट बीजेपी का दामन थामेंगे। तो ऐसे में भी सचिन पायलट खेतड़ी की सभा में बय़ान देते हैं की। तो वहीं कांग्रेस विधायकों से फीडबैक बैठक ले रही है जिसमें अशोक गहलोत तस्वीरों के साथ टवीट कर कहते है की राजस्थान को अव्वल प्रदेश बनाने के लिए मंहगाई राहत कैंप एक मील का पत्थर बनेगा।आज दूसरे दिन इस मुहिम के रोडमैप निर्माण में विधायक श्री दयाराम परमार, श्री गणेश घोघरा व श्रीमती प्रीति शक्तावत ने अपना वैचारिक योगदान दिया। आपके सुझावों का अभिवादन।साथ ही ये भी लिखते हैं की मिशन 2030 व महंगाई राहत कैंप नम्बर 1 राजस्थान की पटकथा के सुनहरे अध्याय साबित होंगे।आज इस मुहिम को मजबूत करने के लिए कैबिनेट मंत्री जल संसाधन, IGNP श्री महेंद्रजीत सिंह मालविया, राज्य मंत्री श्री अर्जुन सिंह बामनिया व विधायक श्री नागराज मीणा के महत्वपूर्ण विचार प्राप्त हुए।
Randhawa objected to Kamal Nath’s entry, said- ‘I am not enough’?
ADVERTISEMENT

