कांग्रेस से नाराज है हनुमान बेनीवाल? आरएलपी संयोजक ने उम्मेदाराम बेनीवाल पर किया कड़ा प्रहार!

न्यूज तक

13 Jul 2024 (अपडेटेड: Jul 13 2024 2:22 PM)

कांग्रेस की सहयोगी पार्टी आरएलपी नाराज दिख रही है. पार्टी के संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अपने एक पुराने सहयोगी के बहाने कांग्रेस पर निशाना साधा है. 

Google CTA

 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस गठबंधन ने राजस्थान में 11 सीटों पर जीत हासिल की. वहीं, बीजेपी को महज 14 सीटों पर संतोष करना पड़ा. कांग्रेस की इस जीत में गठबंधन फॉर्मूला अहम रहा. लेकिन अब कांग्रेस की सहयोगी पार्टी नाराज दिख रही है. वहीं, अब आरएलपी संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अपने एक पुराने सहयोगी के बहाने कांग्रेस पर निशाना साधा है. 

Read more!

उन्होंने कहा कि उम्मेदाराम बेनीवाल चाहते तो मेरी पार्टी के सिंबल पर कांग्रेस के सहयोग से वैसे भी चुनाव लड़ लेते. लेकिन उन्होंने पार्टी छोड़ दी. साथ ही नागौर सांसद ने कहा कि जिस उम्मेराम को उन्होंने राजनीति सिखाई थी वही आज अपने फायदे के लिए उन्हें छोड़कर दुश्मनों की गोद में जा बैठे. बता दें कि उम्मेदारा बेनीवाल ने लोकसभा चुनाव से कुछ समय पहले ही आएलपी को छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया था. जिसके बाद से ही हनुमान बेनीवाल नाराज है.