Jaipur में CHO वालों ने घेर लिए स्वास्थ्य भवन, अब गहलोत के घर पर चढ़ाई !

राजस्थान तक

19 Apr 2023 (अपडेटेड: Jul 14 2023 10:48 AM)

RPSC member got 60 lakh for leaking teacher recruitment exam paper

Google CTA

Read more!

राजस्थान के जयपुर में स्वास्थ्य भवन सचिवालय का कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स ने घेराव कर दिया, प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पहुंचे संविदाकर्मियों ने नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया, सीएचओ ने अपनी मांगों को लेकर चेतावनी भी दी की अगर जल्द मांगे नहीं मानी गई तो जल्द ही मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करेंगे। ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष और सीएचओ फेडरेशन के संरक्षक भरत बेनीवाल के नेतृत्व में कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर स्वास्थ्य भवन पर एकत्रित हुए, उसके बाद स्वास्थ्य भवन की तरफ कूच किया गया, जहां मिशन निदेशक एनएचएम सुधीर कुमार शर्मा और अन्य अधिकारी की उपस्थिति में 7 सदस्य प्रतिनिधि मंडल की वार्ता हुई। भरत बेनीवाल ने बताया कि कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर की मुख्य मांगे कांट्रेक्चुअल हायरिंग हो, सिविल कोर्ट 2022 में सीएचओ को लेने से पहले सैलेरी इंक्रीमेंट और अन्य संशोधन होनी चाहिए, वहीं अन्य राज्यों की भांति मिलने वाले 15000 इंसेंटिव को सैलरी 25000 में मर्ज कर 40,000 किया जाना चाहिए। साथ ही हरियाणा की भांति 4800 पे ग्रेड पर प्रदेश के कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर को नियमित किया जाना चाहिए। इसके आलावा पिछले 4 महीने से जिन जिलों में सैलरी और इंसेंटिव नहीं मिला जल्द सैलरी और इंसेंटिव दिए जाए, वहीं कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर की ड्यूटी एसडब्ल्यूसी के अलावा कहीं भी नहीं लगे। इन सभी मांगों पर मिशन निदेशक सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि जल्द ही इनमें से कुछ मांगों के आदेश जारी कर दिए जाएंगे और कुछ मांगों के लिए भारत सरकार को चिट्ठी लिखकर उनसे प्राप्त निर्देशों के मुताबिक उन पर कार्रवाई की जाएगी, वहीं बेनीवाल ने बताया अगर जल्द ही इन सभी मांगों का समाधान नहीं होता है, तो आने वाले दिनों में जल्द ही मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी किया जाएगा।  

RPSC member got 60 lakh for leaking teacher recruitment exam paper