बीजेपी और संघ के बीच खटास! RSS सदस्य ने बीजेपी को बता दिया अहंकारी, बोले- प्रभु श्रीराम सबके साथ करते हैं न्याय

राजस्थान तक

14 Jun 2024 (अपडेटेड: Jun 14 2024 12:16 PM)

लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से खबरें सामने आ रही है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी में दूरियां बढ़ गई है. संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के बयान के बाद अब RSS की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने भी बड़ा बयान दिया है.

Google CTA

लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से खबरें सामने आ रही है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी में दूरियां बढ़ गई है. संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के बयान के बाद अब RSS की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने भी बड़ा बयान दिया है. जयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बीजेपी को अहंकारी बता दिया है. बीतें 13 जून गुरुवार को उन्होंने कहा कि राम सबके साथ न्याय करते हैं, इस बार के चुनाव को ही देख लीजिए. राम की भक्ति करने वालों में धीरे-धीरे अहंकार आ गया. उस पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी घोषित कर दिया. 

Read more!

बीजेपी (BJP) को बहुमत नहीं मिलने पर इंद्रेश कुमार ने कहा कि उनको जो पूर्ण हक मिलना चाहिए, जो शक्ति मिलनी चाहिए, वो भगवान ने अहंकार के कारण रोक दी. दरअसल, वह जयपुर के पास कानोता में रामरथ अयोध्या यात्रा दर्शन पूजन समारोह में बोल रहे थे.

 

 

उन्होंने इंडिया गठबंधन पर बोलते हुए कहा कि प्रभु का न्याय विचित्र नहीं है, सत्य है. जिन्होंने राम का विरोध किया, उन्हें बिल्कुल भी शक्ति नहीं दी, उनमें से किसी को भी शक्ति नहीं दी. इसलिए जिस पार्टी ने भक्ति की, अहंकार आया, उस पार्टी को 241 पर रोक दिया, लेकिन सबसे बड़ी बना दिया. जिनकी राम के प्रति आस्था नहीं थी, अश्रद्धा थीय उन सबको मिलकर 234 पर रोक दिया.