Shriganganagar: खौफ में शराब ठेकेदार, गहलोत से क्या मांग रहे?

राजस्थान तक

23 Apr 2023 (अपडेटेड: Jul 14 2023 10:52 AM)

Shriganganagar: Liquor contractors in fear, what are they demanding from Gehlot?

Google CTA

Read more!

श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर में शराब ठेकेदार हड़ताल पर बैठे हैं। राजस्थान के आबकारी नीति से परेशान इन ठेकेदारों की मांग है कि जल्द से जल्द नीति में बदलाव कर उन्हें थोड़ी ढील दी जाए। उनका कहना है कि आबकारी विभाग के अधिकारी उन्हें परेशान करते हैं, जबरन वसूली तक होती है, लेकिन सरकार का कोई ध्यान नहीं है। अब धरने का असर है कि आज दूसरे दिन भी रायसिंहनगर सर्किल में शराब की दुकानें बंद हैं। ये धरना आबकारी कार्यालय के बाहर चल रहा है और ठेकेदारों ने अनिश्चित काल के लिए हड़ताल का ऐलान कर दिया है। राजस्थान तक ने नाराज ठेकेदारों से बात की।

Shriganganagar: Liquor contractors in fear, what are they demanding from Gehlot?