Sujangarh Chhajja Gira Video: राजस्थान के सुजानगढ़ में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां मातृ एवं शिशु अस्पताल (जनाना अस्पताल) के द्वार का जर्जर छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया. हादसे के वक्त वहां से गुजर रही एक महिला छज्जे के मलबे की चपेट में आ गई. इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं. घटना के तुरंत बाद घायल महिला को इलाज के लिए पास के बगड़िया अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल महिला का उपचार जारी है. बजाया जा रहा है कि यह मातृ एवं शिशु अस्पताल लंबे समय से एक अति-जर्जर ट्रोमा सेंटर भवन में संचालित हो रहा था. यह हादसा अस्पताल CCTV कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल व्याप्त है.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

