पायलट के लिए बोलना गुढ़ा को बहुत भारी पड़ने वाला है! दिल्ली तक पहुंची बात

राजस्थान तक

19 Apr 2023 (अपडेटेड: Jul 14 2023 10:48 AM)

sukhjinder singh randhawa angry on rajendra gudha statement

Google CTA

Read more!

अशोक गहलोत गुट जो चाहता था आखिरकार वही हुआ, शांत बैठे सचिन पायलट को कई बार कुरेदा गया, लेकिन पायलट ने कोई रिएक्शन नहीं दिया। सचिन पायलट ने भले ही करप्शन को मुद्दा बनाकर अनशन किया हो, लेकिन उन्होंने कभी पार्टी आलाकमान की शान में गुस्ताखी नहीं की थी, लेकिन पायलट खेमे के विधायक और मंत्री शायद अब सहन नहीं कर पा रहे, दो दिन पहले जब सचिन पायलट झुंझुनूं में शहीद श्योराम गुर्जर की प्रतिमा का आनावरण करने आए तो मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा इतने उत्साहित हो गए कि मंच से आलाकमान को चुनौती दे डाली, कहने लगे किसकी हिम्मत है जो पायलट साहब के खिलाफ कार्रवाई कर सके, मंच से गुढा ने कुछ ऐसा बोल दिया, जिसका असर अब दिल्ली तक होता दिख रहा है।कांग्रेस हाईकमान को छठी का दूध याद दिलाने की सार्वजनिक धमकी और चुनौती को लेकर राज्यमंत्री राजेन्द्र गुढ़ा अब कांग्रेस नेतृत्व की आंखों की किरकिरी बन चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सीएम अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के सामने मामले में अपनी नाराजगी जाहिर कर दी है। रंधावा ने कांग्रेस सरकार में मंत्री के ऐसे बयान को सीधे तौर पर अनुशासनहीनता करार दिया है, और अब सख्त कार्रवाई के संकेत भी दे दिए हैं। गुढा के बयान की रिपोर्ट बनाकर पार्टी आलाकमान को भेजने की तैयारी हो रही है। रंधावा की ओर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया, राहुल, प्रियंका गांधी से भी इस मुद्दे पर चर्चा तय है। जयपुर में कांग्रेस वार रूम में विधायकों से से फीडबैक के दौरान भी गुढ़ा के बयान वाला मुद्दा गर्म रहा। गुढ़ा के बयानों के वीडियो भी डोटासरा, गहलोत और रंधावा ने कई बार सुने हैं, जिसमें साफ तौर बगावत की बू आ रही है। पार्टी के बाकी नेताओं में गलत मैसेज ना जाने पाए, इसीलिए अब मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा पर गाज गिराने की तैयारी हो रही है। राजेन्द्र गुढ़ा को पायलट का समर्थक माना जाता है, सियासी संकट के वक्त गुढा भी पायलट के साथ ही थे,हालाकि बाद में वो अशोक गहलोत से मिल गए थे और सरकार में मंत्री का पद भी मिला था, लेकिन अब सचिन पायलट के लिए गुढा जिस तरह से सार्वजनिक मंच से आलामाकन को आंख दिखा रहे हैं, उसके बाद उनकी मुश्किलें बढ़ना तय हैं। गुढ़ा का ये बयान तब आया है जब पिछले दिनों अनशन पर बैठे सचिन पायलट के खिलाफ प्रभारी रंधावा ने कार्रवाई की धमकी दी थी, पायलट को दी गई रंधावा की उस चेतावनी का अब राजेन्द्र गुढा ने जिस अंदाज में जवाब दिया है, शायद कांग्रेस उसकी कल्पना भी नहीं कर सकती थी।

sukhjinder singh randhawa angry on rajendra gudha statement