महारानी ने फिर दिखाए तेवर, किसे कहा ‘मुख में राम बगल में छुरी’ मत रखिए?

राजस्थान तक

12 Jun 2023 (अपडेटेड: Jul 14 2023 11:32 AM)

The queen again showed her attitude, to whom she said ‘Don’t keep a knife beside Ram in your mouth’.

Google CTA

Read more!

राजस्थान कांग्रेस में भले ही ये दावा किया जा रहा हो की अब मरुधरा का रण लड़ने के लिए दोनों सेनापति अशोक गहलोत और सचिन पायलट एक साथ अपनी सेना को मैदान में उतारकर ये रण जीतकर फिर से कांग्रेस का विजयतिलक कराएंगे। लेकिन बीजेपी अब भी मानने को पता नहीं क्यों नहीं तैयार है की कांग्रेस में अब सब कुछ ठीक हो चुका है। वजह महारानी का ट्ववीट जो सुर्खियां बटोर रहा है। महारानी साफ साफ अपने ट्वीट में लिखती है की एक समय था जब पिता के आदेश पर भगवान श्री राम सिंहासन छोड़ कर 14 वर्ष तक वनवास गए। भरत को सिंहासन पर बैठाने की भी तैयारी हुई, लेकिन उन्होंने त्याग की मिसाल पेश की। बड़े भाई राम की चरण पादुकाओं को सिंहासन पर रख कर ही शासन चलाया, लेकिन खुद सिंहासन से दूर रहे।एक उस समय का दोनों भाइयों का त्याग देखिए और आज राजस्थान में दो लोगों में सिंहासन के लिए जो संघर्ष हो रहा है, वह देखिए। कुर्सी के लिए किस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।एक दूसरे पर तीर चलाये जा रहें है।लोगों के मुख में राम, बग़ल में छुरी है।

The queen again showed her attitude, to whom she said ‘Don’t keep a knife beside Ram in your mouth’.