Sachin Pilot News: कई बार ऐसे मौके आए जब लगा कि सचिन पायलट कांग्रेस (Congress) छोड़ देंगे. बीते दिनों से सोशल मीडिया पर भी ऐसी ही खबरें चल रही थी कि अपने पिता की पुण्यतिथि पर पायलट अपनी नई पार्टी बनाने जा रहे हैं, लेकिन 11 जून के साथ ही सारी अटकलें धरी की धरी रह गई.
ADVERTISEMENT
पायलट ये तो कई बार कह चुके हैं कि वो कांग्रेस में ही रहेंगे क्योंकि उनके खून में कांग्रेस हैं. लेकिन राजनीति में कब क्या हो जाए, किसी को नहीं पता. पायलट अपनी नई पार्टी बनाते तो उन्हें और कांग्रेस दोनों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ता जिसका सीधा फायदा बीजेपी को मिलता. साथ ही इतने कम समय में पार्टी बनाना संभव नहीं था.
पायलट के इस वक्त में नई पार्टी नहीं बनाने के पीछे सबसे बड़ा कारण यही है कि अब विधानसभा चुनाव में काफी कम समय रह गया है, अगर पायलट कांग्रेस छोड़कर नई पार्टी बनाते तो उसके लिए अब थोड़ी देर हो चुकी थी. नई पार्टी बनाना और उसका पूरा संगठन तैयार करने में वक्त लगता है. साथ ही चुनाव आयोग में नई पार्टी को रजिस्टर्ड करने के प्रोसेस में भी वक्त लगता है. ऐसे में पायलट के लिए नई पार्टी बनाने का फैसला गलत साबित हो सकता था.
इसके अलावा पायलट के नई पार्टी नहीं बनाने के पीछे दूसरा कारण ये है कि राजस्थान में तीसरा मोर्चा अभी तक सफल नहीं हो पाया है. राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस के अलावा कोई दूसरी पार्टी पिछले 35 सालों में सफल नहीं हो सकी है. ऐसे में नई पार्टी बनाना पायलट के लिए एक बड़ा पॉलिटिकल डैमेज हो सकता था.
पायलट को राजनीति में 20 साल से ज्यादा का समय हो चुका है. इस दौरान पायलट केंद्र में मंत्री के साथ-साथ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और साथ ही डिप्टी सीएम भी रह चुके हैं. पायलट के ज्यादातर समर्थक कांग्रेसी हैं ऐसे में अगर पायलट नई पार्टी बनाते तो उनके कई समर्थक उनसे दूर हो सकते थे. ऐसे में नई पार्टी बनाना पायलट के लिए एक बड़ा नुकसानदायक साबित हो सकता था.
There is a pause on the speculation of Pilot forming a new party, these are the reasons!
ADVERTISEMENT

