Congress Candidates List: लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस अब जल्द ही अपनी चुनावी बिसात बिछाने की तैयारी में है. ऐसे में कई चर्चित चेहरों की फेहरिस्त में ओसियां की दिव्या मदेरणा (Divya Maderna) का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है. उनके पाली से चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज़ हैं. ओसियां से विधानसभा चुनाव हार चुकी दिव्या पाली से चुनाव लड़ सकती है.
ADVERTISEMENT
हालांकि जानकारी के मुताबिक पाली सीट से संगीता बेनीवाल, बद्रीराम जाखड़ और सुनील चौधरी का नाम भी दावेदारों के तौर पर सामने आ रहा है. बता दें कि साल 2023 के विधानसभा चुनाव में दिव्या मदेरणा ने ओसियां से चुनाव लड़ा था. लेकिन वह चुनाव हार गई.
दिग्गजों के साथ इन युवाओं को भी मिल सकता है मौका
दरअसल, कांग्रेस उम्मीदवारों की एक लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस लिस्ट में विधानसभा चुनाव लड़ चुके कई दिग्गजों के साथ ही कई युवाओं के नाम भी शामिल है. इस लिस्ट के मुताबिक अलवर लोकसभा सीट से भंवर जितेंद्र सिंह, डॉ. कर्ण सिंह यादव, ललित यादव और संदीप यादव के नाम पैनल में है. जबकि झालावाड़ बारां संसदीय सीट से रामनारायण मीणा और प्रमोद जैन भाया के नाम है. कोटा सीट से शांति धारीवाल, रामनारायण मीणा और अशोक चांदना पर विचार होने की बात कही गई है.
ADVERTISEMENT

