Rajasthan: लोकसभा चुनावों में बाड़मेर-जैसलमेर सीट (barmer jaisalmer loksabha seat) राजस्थान की टॉप हॉट सीटों में एक थी. क्योंकि यहां से निदर्लीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी (ravindra singh bhati) ने चुनाव लड़ा जिसकी युवाओं में तगड़ी फैन फॉलोइंग है. तमाम एग्जिट पोल्स और सर्वे रिपोर्ट में उनके जीतने की बात कही गई लेकिन चुनाव परिणाम इसके विपरीत आए. अब यहां से जीतने के बाद कांग्रेस के प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल (ummedaram beniwal) ने बड़ा आरोप लगाया है.
ADVERTISEMENT
रविंद्र सिंह भाटी का बिना नाम लिए सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान ही नहीं पूरे देश के मीडिया की नजर बाड़मेर के चुनाव पर थी और बाड़मेर को पूरी तरह से मीडिया ने हॉट सीट बना रखा था. बेनीवाल ने आरोप लगाया कि पत्रकारों के माध्यम से दुरुपयोग किया और यहां अलग ही माहौल बनाया गया.
'जनता ने जो ठाना वही हुआ'
नवनिर्वाचित सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने कहा, "यहां की जनता ने जो ठाना था, वही हुआ. क्योंकि यहां के लोग जो ठान लेते हैं. वही करके दिखाते है. यहां के लोगों ने वो कर दिखाया और उन पत्रकारों की नहीं चली. इस बार की जीत बाड़मेर के भाईचारे और अपणायत की जीत है. आप लोगों ने जिस तरह से मुझ पर भरोसा जताया है. मैं पूरी कोशिश करूंगा कि आपके भरोसे पर खरा उतरूं."
ADVERTISEMENT

