Paper Leak पर RPSC के बाहर महाबवाल, पुलिस ने कइयों के सिर फोड़े!

राजस्थान तक

18 Jul 2023 (अपडेटेड: Jul 18 2023 4:03 PM)

Uproar outside RPSC over Paper Leak, Police broke heads of many!

Google CTA

Read more!

BJP Yuva Morcha came on road to protest against paper leak: आज अजमेर की सड़कों पर बीजेपी युवा मोर्चा के इतने कार्यकर्ता उतर आए, कि इन्हें रोकने में पुलिस के पसीने छूट गए. पेपरलीक के विरोध में सड़क पर उतरे बीजेपी नेता और युवा कार्यकर्ताओं की फौज ने पहले तो सभा की, प्रदेश सरकार पर निशाना साधा.  इसके बाद निकल पड़े राजस्थान लोक सेवा आयोग का घेराव करने, लेकिन पुलिस ने आयोग की मांग पर पहले से ही आरपीएससी के तीन मीटर के दायरे में धारा 144 लगा रखी थी. बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या अपने समर्थकों के साथ मैदान में जुटे थे, अलवर सांसद बाकनाथ, बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची, विधायक भागीरथ चौधरी और विधायक वासुदेव देवनानी भी युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ते जा रहे थे. सड़कों पर लगे बैरिकेट्स भी इनका रास्ता रोक नहीं पाए, बीजेपी के क्या नेता क्या कार्यकर्ता सब बैरिकेट्स पर चढ़े दिखे. पुसिस से दो-दो हाथ करते दिखे.

Today, so many workers of BJP Yuva Morcha came out on the streets of Ajmer, that the police lost their sweat in stopping them.