ADVERTISEMENT
राजस्थान में बीजेपी की जीत के बाद इस बात की चर्चा अब जोरों पर है कि कौन बनेगा सीएम. इधर बीजेपी की कद्दावर नेता और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पर विधायकों की बाड़ेबंदी के साथ उनके बेटे पर नजरबंद करने का आरोप लगा है. इन सबके बीच राजे दिल्ली पहुंच गई हैं और गुरुवार रात में उनकी मुलाकात बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई.
इधर राजे ने एक ट्विट भी कर दिया जिसमें उन्होंने कहा- ‘राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रचंड विजय इस बात का प्रतीक है कि कि मोदी जी की गारंटी के आगे कांग्रेस के झूठे वादे और दावे नहीं चले। आज संसदीय दल की बैठक में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का सांसदों द्वारा शानदार स्वागत…’
इधर शुक्रवार को बीजेपी ने राजस्थान समेत तीनों हिंदी पट्टी के राज्यों में सीएम फेस के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिया है. राजस्थान के लिए पार्टी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय और महाराष्ट्र बीजेपी के नेता विनोद तावड़े को नियुक्त किया गया है.
Vasundhara, Diya Kumari, Balaknath or Ashwini Vaishnav, to whom will Rajnath hand over the rule?
ADVERTISEMENT

