VIDEO: बैनर पर किरोड़ीलाल मीणा की फोटो देख भड़क गई BJP सांसद जसकोर मीणा, बोलीं- 'उसका यहां क्या लेना-देना'

Sandeep Mina

23 Feb 2024 (अपडेटेड: Feb 23 2024 8:09 AM)

Dausa: लोकसभा चुनाव की तैयारी में राजनीतिक पार्टियों जुट चुकी हैं और सभी पार्टियों के नेता एकजुट होकर अपनी-अपने पार्टी को जीतने के दावे कर रहे हैं लेकिन दौसा में अलग ही नजारा देखने को मिला. जहां दौसा सांसद जसकोर मीणा एक होर्डिंग पर अपनी फोटो न होने के बाद भड़क गई. 

Google CTA

Dausa: लोकसभा चुनाव की तैयारी में राजनीतिक पार्टियों जुट चुकी हैं और सभी पार्टियों के नेता एकजुट होकर अपनी-अपने पार्टी को जीतने के दावे कर रहे हैं लेकिन दौसा में अलग ही नजारा देखने को मिला. जहां दौसा सांसद जसकोर मीणा एक बैनर पर अपनी फोटो न होने के बाद भड़क गई. 

Read more!

सांसद जसकोर मीणा दौसा के लालसोट पहुंची थीं. जहां शक्ति वंदन स्वयं सहायता समूह के सम्मान समारोह में शिरकत की लेकिन वहां स्टेज पर लगे बैनर में भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की फोटो देखकर आग बबूला हो उठी और दौसा जिले के पदाधिकारी को कॉल कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

यह पहला मामला नहीं है कि किरोड़ीलाल मीणा और जसकोर की लड़ाई पहली बार सामने आई हो. पहले भी कई बार इन दोनों नेताओं के मदभेद सामने आ चुके हैं.लोकसभा चुनाव से पहले इन दो नेताओं की लड़ाई का खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ेगा या फिर पार्टी इस पर कोई एक्शन लेगी.