क्या गहलोत और भाटी के बीच थी सांठगांठ? जवाब देते हुए पूर्व CM ने लिया कांग्रेस के इन नेताओं का नाम

राजस्थान तक

13 May 2024 (अपडेटेड: May 13 2024 5:02 PM)

अशोक गहलोत पर बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी की मदद करने के आरोप लग रहे हैं.

Google CTA

बाड़मेर-जैसलमेर सीट (barmer jaisalmer loksabha seat) से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी (ravindra singh bhati) से सांठगांठ करने और कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल (ummedaram beniwal) के लिए प्रचार नहीं करने के आरोपों पर अशोक गहलोत (ashok gehlot) ने जवाब दिया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उम्मेदाराम बेनीवाल चुनाव जीतते हैं तो इसका श्रेय राहुल गांधी, हाईकमान और खड़गे साहब  को जाएगा.

Read more!

इंडिया टुडे ग्रुप के सहयोगी चैनल 'लल्लनटॉप' को दिए इंटरव्यू में कहा है कि "बाड़मेर ही एक ऐसी लोकसभा सीट है जहां में 3 बार प्रचार करने गया हूं. वहां उम्मेदाराम बेनीवाल प्रत्याशी हैं, उनके लिए मैं 3 बार गया हूं. आप समझ सकते हैं कि जहां मुझे कैंपेन के लिए 3 बार बुलाया जा रहा हैं, उसको लेकर भी ऐसी अफवाहें चल सकती है."

 

 

गहलोत बोले- 'जीत का श्रेय राहुल और खड़गे साहब को जाएगा'

साथ ही पूर्व सीएम ने कहा कि बाड़मेर में उम्मेदाराम बेनीवाल की जीत पक्की है, ये ही सीट मुझे 1 नंबर लगती है. जब उनसे पूछा गया कि इसका श्रेय क्या हरीश चौधरी को जाएगा? इसके जवाब में गहलोत ने कहा "उनकी जीत का श्रेय कांग्रेस को जाएगा. राहुल गांधी, हाईकमान और खड़गे साहब  को जाएगा, यही हमारी पार्टी का अनुशासन है."