राजस्थान के कई जिलों में बरपा बारिश का ऐसा कहर कि पानी में डूब गईं सड़कें, देखें Video

राजस्थान तक

• 07:52 PM • 22 Jul 2024

पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश (Rain in Rajasthan) झालावाड़ के सुनेल में और पश्चिमी राजस्थान में जोधपुर के बापिनी में दर्ज की गई.

Google CTA

 

Read more!

राजस्थान में कहीं बारिश (Rain in Rajasthan) से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है तो कहीं आसमानी आफत से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. बंगाल की खाड़ी में बने नए तंत्र के चलते अब प्रदेश के पूर्वी-पश्चिमी हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है. शनिवार को भी प्रदेश में कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश (Rain Alert in Rajasthan) दर्ज की गई है. इस बारिश के चलते कई जिलों में हालात ऐसे बन गए कि सड़कें ही पानी में पूरी तरह डूब गईं.

पूर्वी राजस्थान (Rajasthan Weather News) में सर्वाधिक बारिश झालावाड़ के सुनेल में 60 मिलीमीटर और पश्चिमी राजस्थान में जोधपुर के बापिनी में 60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान फतेहपुर में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ऐसा रहा प्रमुख शहरों का तापमान

फतेहपुर में सबसे ज्यादा 44 डिग्री सेल्सियस तापमान है. जबकि चूरू में 42.4, श्रीगंगानगर में 42.3, बीकानेर में 41.6, फलौदी में 40.8, जैसलमेर में 40.6, संगरिया में 40.4, पिलानी में 40.3, बाड़मेर में 39.6, सीकर में 39.5 और जयपुर में 35.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.