ADVERTISEMENT
राजस्थान कांग्रेस में आखिर कौन है जो बीजेपी से दोस्ती निभा रहा है। कौन है जिसकी डोटासरा और गहलोत से ज्यादा बीजेपी और आरएसएस से दोस्ती है। और कौन है जो राजस्थान कांग्रेस और गहलोत सरकार से दगा कर रहा है। ये सवाल हम या कोई और नहीं, बल्कि खुद राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पूछ रहे हैं। जी हां.. बीते दिन कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों का सम्मेलन चल रहा था.. आलाकमान के तीन दूत काजी निजामुद्दीन, अमृता धवन और सुखजिंदर सिंह रंधावा भी मौजूद थे। और इसी दौरान डोटासरा जी बड़ी बात बोल गए। गोविंद सिंह डोटासरा ने साफ-साफ कहा कि हमारे कुछ लोग हमसे ज्यादा बीजेपी और आरएसएस से दोस्ती रखते हैं। अब डोटासरा जी का ये हमला किसपर है ये तो वो खुद ही बताएंगे, क्योंकि उन्होंने साफ तौर पर किसी का नाम नहीं लिया। लेकिन बीजेपी-आरएसएस का नाम लेकर अपनी ही पार्टी के लोगों पर डोटासरा जी ने जो आरोप लगाए वो जरूर गंभीर हैं। अब बोलते-बोलते डोटासरा जी और क्या बोल गए वो सुनिए।सरकार हमने बनाई है.. सबने मिलकर बनाई है.. और अगर दोबारा बनानी है तो अपने अहम को छोड़कर पार्टी को महत्व देना होगा, खुद से ज्यादा आलाकमना की सुननी होगी और जो ऐसा करेगा उसका भविष्य जरूर उज्जवल होगा। अगर आपको याद हो, पिछले दिनों सीएम गहलोत ने भी ऐसी ही एक बात कही थी, बात ये कि कांग्रेस में जो संघर्ष करेगा और जो आलाकमान की सुनेगा उससे एक ना एक दिन बड़ा पद जरूर मिलेगा।
अब राजस्थान में कौन संघर्ष कर रहा है.. किसे बड़ा पद चाहिए.. और किसे मिलेगा ये आप बेहतर समझ सकते हैं।
Who is the traitor? By telling this, what did Dotasara ask her own people? BJP’s friends exposed!
ADVERTISEMENT

