अजमेर में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में कौन बोला- ‘मोदी जिंदाबाद’! देखिए

राजस्थान तक

31 Mar 2023 (अपडेटेड: Jul 14 2023 6:41 AM)

Who said ‘Modi Zindabad’ at Congress workers conference in Ajmer!

Google CTA

Read more!

अजमेर जिले में कांग्रेस के कार्यक्रम में एक शख्स नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते दिखा। कार्यक्रम में एबीवीपी के कार्यकर्ता भी विरोध करने पहुंचे थे, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कार्यक्रम के बीच ही तेज बारिश शुरू हो गई। अच्छी खासी कांग्रेस की सभा आयोजित हुई थी। अजमेर के जवाहर विद्यालय में मंच पर गहलोत साहब बोल रहे थे, डोटासरा और रंधावा जी भी मौजूद थे, तभी अचानक तेज बारिश होने लगी, सभास्थल पर बैठे लोगों ने वहां पड़ी कुर्सियों को ही अपनी छतरी बना लिया और बारिश से बचने की कोशिश करते दिखे, कई लोग तो मौके का फायदा उठाकर कुर्सी लेकर भाग भी गए। चुनावी साल में सरकार अब पार्टी के रुठे कार्यकर्ताओं को मनाने और अपनी योजनाओं की उपलब्धियां गिनवाने निकल पड़ी है, संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हो रहा है, लेकिन इंद्र देवता बार-बार कांग्रेस के काम में खलल पैदा कर रहे हैं, कल भी मौसम खराब होने से पाली और बूंदी में कार्यकर्ताओं की ज्यादा भीड़ नहीं आ पाई थी, ज्यादातर कुर्सियां खाली पड़ी थीं, और आज अजमेर में जैसे तैसे कुर्सियां भरी भी तो मौसम की ऐसी मार पड़ी कि कुर्सियां छतरी में तब्दील हो गईं, और सीएम साहब को कार्यक्रम अधूरा छोड़कर ही वापस लौटना पड़ गया।

Who said ‘Modi Zindabad’ at Congress workers conference in Ajmer!