सचिन ने किसका धुंआ निकालने की चेतावनी दी थी, क्यों पीछे हटे रंधावा?

Whose smoke had Sachin warned to blow out why did Randhawa back down

राजस्थान तक

03 May 2023 (अपडेटेड: 14 Jul 2023, 10:57 AM)

follow google news

Read more!

क्या पायलट के जनाधार के चलते ही आलाकमान नहीं कर पा रहा उन पर कार्रवाई, क्या राजस्थान में चुनाव आने वाले हैं, इसलिए ही पायलट का मामला ठंडे बस्ते में है? क्या पायलट को लेकर कोई फैसला नहीं लेना फिलहाल कांग्रेस की मजबूरी है। ये तमाम सवाल इसलिए क्योंकि पायलट के अनशन के बाद से ही उनको लेकर आलाकमान कोई फैसला नहीं ले पा रहा। पहले प्रभारी रंधावा ने कहा कि पायलट का अनशन पार्टी विरोधी गतिविधि है, फिर इस मामले में कांग्रेस के और नेताओं ने दखल दिया तो रंधावा इस मामले में यूटर्न लेते दिखे। ऐसे में लोग कह रहे हैं कि कांग्रेस पायलट पर एक्शन लेने से फिलहाल बच रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पायलट का पूर्वी राजस्थान में खासा दबदबा है और जो पार्टी पूर्वी राजस्थान में सबसे ज्यादा सीटें जीतती है, प्रदेश में सरकार उसी पार्टी की बनती है। 

विश्लेषकों का कहना है कि जयपुर, दौसा, अजमेर, टोंक, झालावाड़ और कोटा में पायलट की सीधी दखल मानी जाती है। इन जिलों की 3 दर्जन से ज्यादा विधानसभा सीटों पर पायलट की पकड़ बेहद मजबूत मानी जाती है। शायद यही वजह है कि चुनावी साल होने के चलते आलाकमान इसे लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता।  गहलोत गुट लगातार पायलट पर एक्शन की मांग करता आ रहा है। तो वहीं पायलट गुट के नेताओं का कहना है कि बिना सचिन पायलट के सरकार रिपीट करना संभव नहीं है। 2018 के विधानसभा चुनाव में जब पायलट कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे तब पार्टी को राजस्थान में बड़ी जीत मिली थी। साथ ही पायलट का पूर्वी राजस्थान में खासा प्रभाव है। चुनाव से पहले पायलट पर कार्रवाई करके पार्टी गुर्जर और मीणा समुदाय को भी नाराज नहीं करना चाहती। अब राहुल गांधी तो पहले ही कह चुके हैं कि गहलोत और पायलट दोनों ही पार्टी के एसेट हैं। यही बात राजस्थान की सह प्रभारी अमृता धवन ने भी कही है। 

Is it because of Pilot’s mass base that the high command is not able to act on him, are elections coming in Rajasthan, that’s why Pilot’s case is in cold storage? Is it the compulsion of the Congress not to take any decision regarding the pilot at the moment. All these questions because the high command is not able to take any decision regarding the pilot since his fast. First in-charge Randhawa said that Pilot’s fast is an anti-party activity, then when more Congress leaders intervened in this matter, Randhawa was seen taking a U-turn in this matter. In such a situation, people are saying that the Congress is currently avoiding taking action on the pilot. Political experts believe that Pilot has a lot of influence in eastern Rajasthan and the party which wins the maximum number of seats in eastern Rajasthan, the same party forms the government in the state.

Analysts say that direct intervention of the pilot is considered in Jaipur, Dausa, Ajmer, Tonk, Jhalawar and Kota. Pilot’s hold on more than 3 dozen assembly seats in these districts is considered very strong. Perhaps this is the reason that due to the election year, the high command does not want to take any risk regarding this.The Gehlot group has been continuously demanding action on the pilot. So the leaders of the Pilot group say that it is not possible to repeat the government without Sachin Pilot. In the 2018 assembly elections, when Pilot was the state president of the Congress, the party got a big victory in Rajasthan. Also, Pilot has a lot of influence in eastern Rajasthan. By taking action on Pilot before the elections, the party does not want to anger the Gujjar and Meena communities as well. Now Rahul Gandhi has already said that both Gehlot and Pilot are assets of the party. Amrita Dhawan, co-incharge of Rajasthan has also said the same thing.

    follow google newsfollow whatsapp