CM भजनलाल काफिला रुकवाकर क्यों पहुंच गए गन्ने के जूस वाले ठेले पर? Video वायरल

राजस्थान तक

20 Mar 2024 (अपडेटेड: Mar 20 2024 6:03 PM)

CM BhajanLal Viral Video: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Google CTA

CM BhajanLal Viral Video: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल (viral video) हो रहा है. इसमें मुख्यमंत्री की सादगी देखकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. दरअसल, सीएम भजनलाल शर्मा (rajasthan cm bhajanlal sharma) बुधवार को झुंझुनूं पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने झुंझुनूं रेलवे स्टेशन के पास अचानक अपने काफिले को रुकवाया और गन्ने का जूस पीने के लिए आम आदमी की तरह एक ठेले पर पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने एक रेहड़ी से अंगूर और केले भी खरीदकर खाए.

Read more!

दरअसल, सीएम भजनलाल शर्मा बुधवार को एक कार्यक्रम के सिलसिले में झुंझुनूं पहुंचे थे. बैठक स्थल पर उनके लिए लंच की व्यवस्था की गई थी. लेकिन उन्हें एक दूसरी बैठक के लिए चूरू जाना था जिसमें देरी हो रही थी. इसलिए वह बिना लंच किए ही वहां से निकल गए. इस दौरान रास्ते में उन्होंने झुंझुनूं रेलवे स्टेशन के पास काफिले को रुकवाया और अचानक गन्ने के जूस वाले ठेले पर पहुंच गए. बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भी उनके साथ गन्ने का जूस पीया.

CM के साथ सेल्फी लेने वालों में मची होड़

सीएम भजनलाल शर्मा जब गन्ने का जूस पीने के लिए ठेल पर पहुंचे उस समय उन्हें देखने के लिए काफी भीड़ जमा हो गई. इस दौरान उनके साथ सेल्फी लेने वालों में भी होड़ मच गई. ठेले वाला भी मुख्यमंत्री को अपनी रेहड़ी पर देखकर काफी खुश नजर आ रहा था. इस दौरान सीएम भजनलाल ने उससे बातचीत कर जानकारी भी ली. सीएम भजनलाल ने कहा कि कहीं निकलते हैं तो खाने के लिए कहीं ना कहीं रुककर कुछ तो लेना ही पड़ता है.