कांग्रेस पार्टी में रहे और मंत्री बने. फिर पार्टी से तौबा कर बीजेपी आए. अब महेंद्रजीत सिंह मालवीया अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस पर ही बरस रहे हैं. बीजेपी के बैनर तले मालवीया कांग्रेस को पानी पी-पीकर कोस रहे हैं. मालवीया ने कहा कि रामलला के दर्शन के लिए ताले किसने खोले थे? राजीव गांधी ने? जब राजीव गांधी ने ताले खोले थे तो कांग्रेस का दिमाग था या उनके दिमाग में भूसा था.
ADVERTISEMENT
इसलिए मैंने कर दिया बाय-बाय- मालवीया
मालवीया ने आगे कहा- वो सीधे कहते कि मंदिर बन गया है भाइयों.. ये देश कई धर्मों और जातियों का देश है. जिसे मर्जी पड़े वो मंदिर में दर्शन करने जा सकता है. आप सबको छूट है ये बात कहनी चाहिए थी. ये कह रहे हैं कि नहीं हम तो मंदिर में नहीं जाएंगे. आदिवासी सुबह उठते ही सबसे पहले कहता है राम राम. वहां कह रहे हैं कि राम को मत मानो. कोई कहता है कि ये तो काल्पनिक हैं. इसलिए मैंने कहा कि आप मत मानों.. महेंद्र मालवीया आपको बाय बाय करता है. वीडियो में देखिए... मालवीया के इस बयान का गोविंद सिंह डोटासरा ने क्या जवाब दिया?
ADVERTISEMENT

