Jaipur के राम प्रसाद मीणा ने मरने से पहले क्यों लिया महेश जोशी का नाम!

Why did Ram Prasad Meena of Jaipur take Mahesh Joshi’s name before dying?

राजस्थान तक

follow google news

Read more!

जयपुर के राम प्रसाद मीणा ने अपनी जान दे दी, राम प्रसाद ने मरने से पहले अपना एक वीडियो बनाया एक लेटर भी लिखा, जिसमें साफ तौर पर उसने अपनी मौत के लिए गहलोत सरकार के मंत्री महेश जोशी को जिम्मेदार बताया, बावजूद इसके अशोक गहलोत की सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है, मामले में कुल आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है, लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी को भी नहीं पकड़ा है, कार्रवाई के नाम पर सिर्फ उस निर्माणाधीन चार मंजिला बिल्डिंग को तोड़ा गया है, जिसके लिए खुद महेश जोशी पैरवी कर रहे थे, बिल्डिंग मालिक का कोई पता नहीं है, सराकर उसके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रही, ये बात समझ से परे है, क्यों कि अगर बिल्डिंग किसी ने बनवाई है तो कोई तो उसका मालिक भी होगा, मृतक के परिजन शव लेकर अब भी धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार को कुछ दिखाई नहीं दे रहा।

Why did Ram Prasad Meena of Jaipur take Mahesh Joshi’s name before dying?

    follow google news