Ajmer की ये महिलाएं आखिर क्यों सड़क पर उतरकर मटके फोड़ने लगीं ? BJP विधायक भी थे साथ!

राजस्थान तक

• 12:00 PM • 15 Jul 2023

Why did these women of Ajmer come out on the road and start breaking pots? BJP MLA was also with him.

Google CTA

Read more!

पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री और अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा की बीसलपुर बांध में पर्याप्त पानी होने के बावजूद अजमेर शहर में जल वितरण की गड़बड़ाई स्तिथि को लेकर जलदाय विभाग बिलकुल भी गंभीर नहीं है। पानी की समस्या को लेकर आज गंज क्षेत्र के बाशिंदों ने विधायक देवनानी और पार्षद सुभाष जाटव के नेतृत्व में महावीर सर्कल स्तिथ जलदाय विभाग के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। पानी की समस्या को लेकर अक्रोशित महिलाओं और जनप्रतिनिधियों ने कार्यालय के बाहर मटके फोड़ और अपने गुस्से का इजहार किया। विधायक वासुदेव देवनानी भी मौके पर एक्सईएन के दफ्तर में नही मिलने पर प्रदर्शन कर रहे लोगो के साथ धरने पर बैठ गए। विधायक देवनानी ने विभाग पर जलापूर्ति करने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा की जल वितरण में भेदभाव किया जा रहा है। देवनानी ने कहा की कमला बावड़ी,रैगर बस्ती, कोली बस्ती,गंज,नया बाजार,नला बाजार क्षेत्र,नगीना बाग मैं 72 से 96 घंटे मैं भी इन जगह पर पर्याप्त सप्लाई नहीं हो रही है । देवनानी ने कहा की घसेटी बाजार इलाके में छह महीने से लाइन नही जोड़ी गई हैं। कई जगह लीकेज है जिसकी शिकायत करने के बाद भी सुधार नही किया गया। देवनानी के साथ धरने पर पार्षद सुभाष जाटव, राजू साहू, अशोक मुद्गल, जिला मंत्री राजेश शर्मा और लवलेश बंसल आदि भाजपा कार्यकर्ता और वार्ड वासी मौजूद रहे।

Why did these women of Ajmer come out on the road and start breaking pots? BJP MLA was also with him.