ADVERTISEMENT
सचिन पायलट की हमेशा पैरवी करने वाले कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक बार फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा है। और ट्वीट कर भ्रष्टाचार और रेप के मुददे पर जमकर घेरा है. इसके अलावा उन्होंने लाल डायरी का भी जिक्र किया. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट कर कहा, “भ्रष्टाचार,बलात्कार ‘लूट खसोट’ और खनन, नासिर-जुनैद की हत्या ‘लाल डायरी’ और गमन.” दरअसल ये टवीट सीएम अशोक गहलोत के ट्वीट का जवाब है। जिसमें सीएम अशोक गहलोत ट्वीट कर लिखते हैं की अध्ययन, लेखन, मनन, 2030 का मिशन! आपको बता दे की ये पहला मौका नहीं है जब आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा है. इससे पहले उन्होंने श्रद्धा मर्डर केस में अशोक गहलोत के बयान की निंदा की थी. उन्होंने कहा था, “श्रद्धा मर्डर केस को सामान्य बताने वाला अशोक गहलोत का बयान बेहद अफसोस जनक है. उनका बयान अपराधियों के हौसले बढ़ाने वाला है.”कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम शुरू से ही सचिन पायलट के समर्थक व प्रशंसक देखे गए हैं। उन्होंने राजस्थान में चल रहे सियासी बवाल को लेकर कई बार पायलट के पक्ष में बयान देकर गहलोत को निशाना बनाया है। इससे पहले भी उन्होंने राजस्थान के सीएम पद को लेकर गहलोत पर बड़ा हमला किया था। जिसमें उन्होंने कहा कि गहलोत को अपना बड़ा दिल दिखाते हुए सीएम की कुर्सी छोड़नी चाहिए और युवाओं को मौका देना चाहिए। उन्होंने इस दौरान सीएम पद के लिए सचिन पायलट की वकालत भी की थी।लेकिन इस बार प्रमोद कऋष्मण खुलकर सीएम अशोक गहलोत पर हमला बोलते हैंआसे में ये देखनी बड़ा दिलचस्प होगी की चुनावी तापमान बयानवीरों से कैसा बनेगा.
‘Why Gehlot continuously on the target of Acharya Pramod Krishnam’?
ADVERTISEMENT

