पहली मैरिज एनिवर्सरी पर पत्नी ने मांगा तलाक, वजह ऐसी कि सुनकर उड़ जाएंगे होश!

जयपुर में एक युवती ने यूपीएससी में तलाक कोटे का लाभ लेने के लिए तलाक मांगा है.

राजस्थान तक

follow google news

जयपुर (jaipur news) के एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि यूपीएससी (divorce for upsc) में तलाकशुदा महिलाओं के कोटे का लाभ लेने के लिए उसकी पत्नी तलाक मांग रही है. पीड़ित युवक ने बताया कि वह फोटोग्राफर है और साल 2013 में वो अपने काम से प्रतापगढ़ गया था. इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी महिला से हुई. साल 2016 में महिला पढ़ाई के लिए जयपुर आ गई. शख्स ने बताया कि उसने महिला की पढ़ाई का खर्च उठाया और उसे कॉम्पिटिशन की तैयारी करवाई. लिव-इन में रहने के बाद दोनों की सगाई हुई और इसके बाद महिला सरकारी नौकरी लग गई. इसके बाद यूपीएससी की तैयारी करने की बात करते हुए महिला ने शादी से मना कर दिया. हालांकि फरवरी 2023 में परिजनों की सहमति से दोनों की शादी हो गई.

Read more!

शादी के अगले दिन युवक महिला को लेकर जयपुर आ गया. ससुराल में शादी की रस्म पूरी होते ही महिला ने युवक से तलाक मांग लिया. इसके बाद परिजनों को लगा कि सब धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा. लेकिन एक बार फिर शादी की पहली एनिवर्सरी पर महिला ने यही डिमांड कर डाली.

 

 

तलाक से इनकार करने पर पत्नी ने दी धमकी

पीड़ित युवक ने बताया है कि महिला यूपीएससी में तलाक कोटे का फायदा लेने के लिए तलाक चाहती है. जब शादी का एक साल पूरा होने पर युवक ने महिला से सालगिरह मनाने की बात कह तो उसने तलाक की डिमांड कर डाली. तलाक देने से इनकार करने पर महिला ने युवक को जेल भिजवाने की धमकी भी दी है.

    follow google news