‘महिलाओं के सम्मान के लिए कुछ भी कर जाऊंगा’!-Rajendra Gudha

राजस्थान तक

• 02:00 PM • 01 Aug 2023

‘Will do anything for the honor of women’!-Rajendra Gudha

Google CTA

Read more!

राजस्थान सरकार में मंत्री पद से बर्खास्त राजेंद्र गुढ़ा का एक रैली के दौरान दर्द छलक आया. उन्होंने कहा- महिला हत्याओं के अंदर जब राजस्थान पूरे देश में नंबर वन पर आ गया तो हमारा सिर शर्म से झुक गया. मैंने विधानसभा में सिर्फ इतना कहा था कि आप मणिपुर की घटना की बात करते हैं वो ठीक है लेकिन हमारे प्रदेश की माता-बहनों की हम हिफाजत नहीं कर पाए. सिर्फ इतनी सी बात के लिए मुझे मंत्रीमंडल से बर्खास्त कर दिया. राजेंद्र गुढ़ा ने कहा, अशोक गहलोत मेरे बेटे के जन्मदिन पर हेलीकॉप्टर लेकर गुढ़ा आए थे. उन्होंने 50 हजार लोगों की भीड़ में कहा था कि राजेंद्र गुढ़ा नहीं होता तो आज मैं मुख्यमंत्री नहीं होता. ऐसे अहसान फरामोश लोग जिन्होंने जिन्होंने मुझे दूध में से मक्खी की तरह निकाल दिया.

‘Will do anything for the honor of women’!-Rajendra Gudha