क्या गहलोत-पायलट भी लड़ेंगे लोकसभा चुनाव? Rajasthan में जल्द फाइनल होंगे कांग्रेस के इन नेताओं के नाम

न्यूज तक

10 Mar 2024 (अपडेटेड: Mar 10 2024 10:02 PM)

congress candidates list: राजस्थान में कांग्रेस अभी भी अपने उम्मीदवारों के नामों को लेकर मंथन कर रही है.

Google CTA

 

Read more!

Rajasthan Politics: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने राजस्थान में अपनी पहली सूची जारी कर दी है. लेकिन कांग्रेस की प्रदेश के लिए अभी तक कोई सूची (congress candidates list) नहीं आई है. कांग्रेस अभी भी उम्मीदवारों के नाम को लेकर मंथन कर रही है. अभी तक जितने भी ओपिनियन पोल सामने आए हैं उनमें बीजेपी राजस्थान की 25 लोकसभा सीटें जीतने में कामयाब नजर आ रही है. इसलिए कांग्रेस फूंक फूंक कर अपना हर कदम रखना चाहती है.

राजस्थान कांग्रेस में अब अशोक गहलोत और सचिन पायलट के चुनाव लड़ने की मांग तेजी से उठने लगी है. हालांकि दोनों नेता अपने चुनाव लड़ने को लेकर इनकार कर चुके हैं. लेकिन कांग्रेस की पहली लिस्ट के बाद माना जा रहा है कि कांग्रेस दबाव बनाकर गहलोत और पायलट को चुनावी मैदान में उतर सकती है.

 

 

पूर्व सीएम भूपेश बघेल को भी मिला टिकट

कांग्रेस ने भले ही राजस्थान से उम्मीदवारों की लिस्ट घोषित नहीं की है. लेकिन अपनी पहली लिस्ट में दूसरे राज्यों के 39 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को भी चुनाव मैदान में उतारा है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि राजस्थान की स्थिति को देखते हुए कांग्रेस सचिन पायलट और अशोक गहलोत को चुनावी मैदान में उतार सकती है. हालांकि दोनों नेता चुनाव लड़ने के तैयार नहीं हैं. लेकिन यदि पार्टी दबाव बनाए तो हो सकता है कि दोनों चुनावी मैदान में उतर जाए.