क्या INDIA गठबंधन का हिस्सा बनेंगे हनुमान बेनीवाल? ज्योति मिर्धा को हराने के लिए तैयार किया ये खास प्लान

राजस्थान तक

05 Mar 2024 (अपडेटेड: Mar 5 2024 12:23 PM)

Loksabha Election 2024: बीजेपी नेता ज्योति मिर्धा को हराने के लिए आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल खास रणनीति बना रहे हैं.

Google CTA

Loksabha Election 2024: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए 15 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. नागौर से बीजेपी ने ज्योति मिर्धा (jyoti mirdha) को मैदान में उतारा है जिसके बाद आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल (hanuman beniwal) ने अपनी खास रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है. राजस्थान की सियासत में इस बात की चर्चाएं है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में हनुमान बेनीवाल इंडिया गठबंधन का हिस्सा बन सकते हैं.

Read more!

बताया जा रहा है कि हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के लिए कांग्रेस के सीनियर नेताओं के संपर्क में है. हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस से दो लोकसभा सीट मांगी है. जिसमें नागौर के साथ बाड़मेर-जैसलमेर सीट शामिल है. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही दोनों पार्टियों की तरफ से इस गठबंधन को लेकर कोई बड़ा ऐलान हो सकता है.

 

 

पिछले 2 लोकसभा चुनावों में ज्योति को मिली थी शिकस्त

साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में हनुमान बेनीवाल ने बीजेपी के साथ गठबंधन करके ज्योति मिर्धा को 1 लाख 81 हजार वोटों से हरा दिया था. वहीं उससे पहले 2014 के चुनाव में भी हनुमान बेनीवाल ने निर्दलीय ताल ठोक कर ज्योति मिर्धा को चुनाव जीतने नहीं दिया था. अब ज्योति मिर्धा बीजेपी के साथ आ गई है. ऐसे में बेनीवाल अब कांग्रेस के साथ गठबंधन करके एक बार फिर ज्योति मिर्धा को रोकने की तैयारी में जुट गए हैं. अगर बेनीवाल और कांग्रेस का गठबंधन होता है तो ज्योति मिर्धा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.